डब्ल्यूएचओ ने युवाओं के लिए कुछ जरुरी बातें बताईं

डब्ल्यूएचओ ने युवाओं के लिए कुछ जरुरी बातें बताईं

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस इस समय पूरे विश्व में महामारी के तौर पर फैल चुका है। यही नहीं यह काफी तेजी से तबाही भी मचा रहा है जो पूरा विश्व देख रहा है। इसकी वजह से रोजाना हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है। उसके बावजूद भी कई सारे लोग हैं जो इसको लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। खासकर चीन के डाटा के आधार पर पिछले दिनों दावा किया गया है कि यह वायरस 50 साल से बड़ी उम्र वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। इस दावे को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। लेकिन इसको लेकर WHO के डायरेक्टर जनरल Tedros  Adhanom  Ghebreyesus  ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके इस बात पर युवाओं को एक संदेश दिया और कुछ जरुरी बातें बताई।

पढ़ें- संपूर्ण लॉकडाउन की दिशा में बढ़ा देश, ये 10 राज्य 31 मार्च तक रहेंगे बंद

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक युवा इस वायरस से सुरक्षित नहीं है। यह आपको भी बीमार कर सकता है। इसकी वजह आप कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती हो सकते हैं। यही नहीं यह आपकी जान भी ले सकता है। वहीं अगर आप इससे बीमार नहीं होते हैं लेकिन आपकी थोड़ी सी लापरवाही दूसरो कि जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। वहीं WHO ने कई युवाओं को धन्यवाद भी किया और कहा कि कई ऐसे युवा हैं जो लोगों के बीच वायरस नहीं बल्कि सकारात्मकता फैला रहे हैं। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह बीमारी एकजुटता से भागेगी। इसके लिए देश को एकजुट होना होगा, लोगों को एकजुट होना होगा। इसी से हम कोविड-19 से बच सकते है।  

वहीं उन्होंने आगे कहा कि ये वायरस उन देशों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है, जहां पर पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे देशों में अगर ये वायरस रुक गया तो गंभीर रूप से जानें जाएंगी। ऐसी स्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देश और विदेश के युवाओं को कुछ टिप्स दिया है, जिससे वह अपनी और अपने समाज की रक्षा कर सकेंगे।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए युवाओं को टिप्स-

ऐसे कठिन समय में हमें अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ये आपको लंबे समय में स्वस्थ रहने में तो मदद करेगा ही, साथ ही अगर आपको कोविड-19 होता है, तो इससे लड़ने में भी मदद करेगा।

1. स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं, जो कि आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को सही तरीके से फंक्शन करने में मदद करेगी।

2. एल्कोहल (शराब) का सेवन कम कर दें और शुगर घुले हुए ड्रिंक्स का सेवन बंद कर दें।

3. धूम्रपान (स्मोकिंग) बंद कर दें। अगर आप कोविड-19 के शिकार होते हैं, तो स्मोकिंग के कारण आपका शरीर में कई दूसरी बीमारियां पनप सकती हैं, जिससे इलाज मुश्किल हो जाएगा।

4. एक्सरसाइज- WHO आपको सलाह देता है कि युवा और वयस्क एक दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और बच्चे एक दिन में 1 घंटे एक्सरसाइज करें।

5. अगर आपके लोकल और नैशनल गाइडलाइन आपको स्वीकृति देते हैं, तो आप घर से बाहर जाकर थोड़ा दौड़ या टहल सकते हैं। मगर उचित दूरी (1 मीटर) का ध्यान रखें।

6. अगर आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं तो ऑनलाइन एक्सरसाइज का वीडियो ढूंढें, म्यूजिक बजाकर डांस करें या थोड़ा योगा करें या सीढ़ियां चढ़ें-उतरें।

7. अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि एक ही पोजीशन में देर तक न बैठे रहें। हर 30 मिनट में 3 मिनट का ब्रेक लेने के लिए उठें।

हम आने वाले समय में हेल्दी रहने के लिए आपको और भी उपाय बताएंगे। आपको अपने मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना है। आपातकाल के ऐसे समय में आपका घबराना, डरना और तनाव में रहना लाजमी है।

8. अपनी जान-पहचान के लोगों से बात करने और उन पर विश्वास करने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है।

9. अपने आसपास के दूसरे लोगों, परिवार, पड़ोसियों आदि की मदद करने से भी आपको काफी शांति मिल सकती है।

10. म्यूजिक सुनें, किताब पढ़ें या गेम खेलें।

11. अगर आपको खबरें पढ़कर तनाव बढ़ रहा है, तो बहुत ज्यादा न्यूज पेपर या टीवी न्यूज न देखें-पढ़ें। दिनभर में एक-दो बार अपनी जरूरत के लिए सूचना किसी विश्वसनीय स्रोत से ही प्राप्त कर लें।

12. आप तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए WHO व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक मैसेजिंग हेल्थ एलर्ट सर्विस लॉन्च कर रहा है। ये सर्विस आप तक कोविड-19 से जुड़ी सभी ताजा जानकारियां और समाचार पहुंचाएगी। इसके लिए आप इस नंबर पर Hi लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं- 0041798931892

 

इसे भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र में कोरोना से तीसरी मौत, देश में मरने वालों की संख्या 8 पंहुची

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।